सुसनेर: कंठालिया का खेड़ा में अवैध उत्खनन का खनिज विभाग व राजस्व विभाग ने किया निरीक्षण
कंठालिया का खेड़ा में अवैध उत्खनन का मामला सामने आने पर जिला खनिज अधिकारी रामसिंह उइके, प्रभारी खनिज निरीक्षक अभिषेक वर्मा, राजेश श्रीमाल व पटवारी जयेश तिवारी ने निरीक्षण किया है। जिसमे 2200 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध उत्खनन होना पाया गया है। जिसका पंचनामा बनाया गया है जिसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौपी जाएगी। ठोस कार्रवाई का आश्वासन अधिकारीयो ने दिया है