सुसनेर: नलखेड़ा व सुसनेर क्षेत्र में सड़क पर भटक रहे गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने कलेक्टर ने SDM को दिए निर्देश
आज सोमवार को जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सुसनेर व नलखेड़ा क्षेत्र में सड़क पर व अन्यत्र स्थान पर भटक रहे गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की गोशालाओं के व्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए व चारे की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा गोशालाओ के सुचारू संचालन करने के निर्देश दिए है।