सुसनेर: सिविल अस्पताल सुसनेर में शव का पीएम करने से मना करने वाले 2 डॉक्टर को चीफ BMO ने जारी किया नोटिस
कल शनिवार को डोगरगांव में फांसी के फंदे से लटके मिले जनपद सदस्य देवीलाल पिता बालचंद गुर्जर के शव को सोयत पुलिस द्वारा पीएम के लिये सिविल अस्पताल में लाया गया था किंतु यहा पर डॉ. नीलम जैन व डॉ. हर्षिता टटवाल ने PM करने से मना कर दिया था। इससे नाराज चीफ BMO डॉ.राजीव बरसेना ने आज दोनों डॉक्टर को नोटिस जारी कर 3 दिनों में जवाब मांगा है।