अरवल: बेलखारा के पास अरवल उत्पाद विभाग द्वारा ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Mar 13, 2024 जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर अरवल उत्पाद विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बेलखारा के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। मौके पर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के द्वारा ट्रक को जब्त कर जांच पड़ताल की जा रही है।