अरवल: समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा चयनित विकास मित्रों की नियुक्ति पत्र वितरण की गई।
Arwal, Arwal | Mar 13, 2024 समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड अरवल के सोनबरसा पंचायत, प्रखंड करपी के पुरैनिया शेखा पंचायत एवं प्रखंड कुर्था के अहमदपुर हरना पंचायत के रिक्त विकास मित्रों के पदों के विरुद्ध चयनित विकास मित्रों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है। इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहे।