भगवानपुर: पीएचसी परिसर में आशा कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह: लंबित भुगतान, पेंशन और सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की मांग
बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के बैनर तले शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा पीएचसी परिसर में एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया गया। इस दौरान आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी किया।