परसौनी: परशुरामपुर में भव्य महावीरी झंडा का हुआ आयोजन, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र के परशुरामपुर में भव्य महावीरी झंडा का आयोजन किया गया है। झंडा को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। शनिवार को 2:30 पर महावीरी झंडा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भक्ति भाव के साथ महावीरी झंडा में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। महावीरी झंडा में सैकड़ो लोग पहुंचे हैं।