जांजगीर: DCS और PV ऐप की गड़बड़ियों पर पटवारी संघ ने उठाए सवाल, किसानों को नुकसान की आशंका
जांजगीर-चांपा। जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) और PV ऐप के माध्यम से फसल प्रविष्टि एवं भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने सवाल उठाए हैं। संघ ने 23 अक्टूबर 2026 को ज्ञापन जारी कर मुख्यमंत्री, कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों का ध्यान तकनीकी खामियों तथा किसानों को होने वाली संभावित परेशानियों की ओर आकर्षित किया है।