पटना ग्रामीण: लालू यादव को बेचने की आदत है, इसलिए वे ऐसी बातें करते हैं: मंत्री दिलीप जायसवाल
लालू यादव ने X पर पोस्ट कर कहा है कि पीएम मोदी ने रेलवे का स्टेशन तक बेच दिया, कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें। वहीं, राजद सुप्रीमो के पोस्ट पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने एयरपोर्ट पर दोपहर 1:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लालू यादव को बेचने की आदत है। इस वजह से वह ऐसी बात करते हैं।