पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली नोटों की गड्डी दिखाकर ठगी करने वाले एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नकली नोटों की गड्डी दिखा लोगों से ठगी करने वाले 1 अपराधी को पुलिस ने SBI बैंक के नीचे से शनिवार की रात में गिरफ्तार किया है।हालांकि यह गिरफ्तारी कितने बजे हुई है इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिली है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से नोटों के गड्डी मिले हैं,जिसमें ऊपर और नीचे पांच सौ के रियल नोट हैं जबकि दोनों नोटों के बीच में कागज के टुकड़े रखे हैं