पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना इलाके में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
पटना सिटी के अगमकुआं थाना इलाके में शनिवार की रात करीब 10 बजे कुम्हरार पुल के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। घायल अवस्था में इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है। जहाँ घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है. घायल का नाम पीयूष रंजन है वो गोविंद मित्रा रोड में फिलहाल एक मेडिकल शॉप में काम करता है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।