पटना ग्रामीण: आलमपुर मोहल्ला में छापेमारी के दौरान एक राइफल और 92 बोतल विदेशी शराब बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार
नदी थाना क्षेत्र के आलमपुर मोहल्ला स्थित एक घर में पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक राइफल और 92 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। इस मामले में 6 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। मामले को लेकर एसडीपीओ निखिल कुमार ने रविवार दोपहर 1:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है।