नासरीगंज: पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे होने पर नगर पंचायत में लोक कल्याण मेला का आयोजन
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पंचायत नासरीगंज के सभागार भवन में लोक कल्याण मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पार्षद शबनम आरा, उपमुख्य पार्षद कलावती देवी, कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार और स्वच्छता पदाधिकारी सोनी राज ने संयुक्त रूप से किया। गुरूवार को दोपहर तीन बजे तक चले कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के फुटपाथ दु