अनूपपुर: बोर्ड रिजल्ट से तय होती है भविष्य की राह, कलेक्टर ने 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों का किया सम्मान
कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में कलेक्टर हर्षल पंचोली व सीईओ जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने 10वीं-12वीं के मेरिट विद्यार्थियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया,कलेक्टर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा परिणाम भविष्य की दिशा तय करते हैं और सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। जिले ने इस वर्ष 10वीं में प्रदेश में प्रथम व 12वीं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।