बहादुरपुर: उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा जब्त किए गए 44 वाहनों की नीलामी 20 जून को ,18 जून तक आवेदन करने की तिथि
उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा जब्त किए गए 44 वाहनों की नीलामी 20 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें साइकिल, बाइक, ऑटो, टेंपो और चार पहिया वाहन शामिल हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक लोगों को 18 जून तक आवेदन करना होगा। विभाग के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी और सबसे अधिक बोली लगाने वाले को वाहन आवंटित किया जाएगा।