हरदोई: पुलिस कार्यालय में अधिकारियों ने जनता की शिकायतें सुनीं, त्वरित निस्तारण के लिए दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Oct 3, 2025 एसपी अशोक कुमार मीणा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस ऑफिस में जनसुनवाई की जिसमें 50 से ज्यादा लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और शिकायती पत्र दिए।पुलिस अधिकारियों ने सभी की शिकायतों को सुना और सम्बन्धित थानेदारों को शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए हैं। पुलिस ऑफिस में एसपी अशोक कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी प्रतिदिन सुबह दस बजे से दो बजे तक शिकायतें सुनते हैं।