हरदोई: आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी
Hardoi, Hardoi | Oct 2, 2025 आगामी त्योहारों के मद्देनजर हरदोई पुलिस अलर्ट है इसको लेकर आज गुरुवार शाम लगभग 7 बजे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सीओ सिटी अंकित मिश्रा शहर कोतवाल संजय त्यागी व पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य मार्ग/ बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।