हरदोई: आजादनगर मोहल्ले के सफाई कर्मी की प्राइवेट बस में ड्यूटी से घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में बिगड़ी हालत, हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Oct 2, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के आजादनगर मोहल्ला निवासी हरिकरन सांडी ब्लाक के जलपीपुर में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। वह आज सुबह ड्यूटी गए थे और वहां से प्राइवेट बस से घर वापस लौट रहे थे कि तभी रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी हालत बिगड़ गई।बस के कंडक्टर के द्वारा उन्हें हरदोई के मेडिकल कॉलेज लाया गया यहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।