हरदोई: बरेली में हुए बवाल के बाद हरदोई में पुलिस हुई सतर्क, जुमे की नमाज से पहले किया फ्लैग मार्च
Hardoi, Hardoi | Oct 3, 2025 बरेली में बवाल के बाद हरदोई में भी पुलिस सतर्क है और ऐसे में जुमें की नमाज से पहले शुक्रवार दोपहर लगभग 12.30 बजे पुलिस ने फ्लैग मार्च किया जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए कड़े इंतजाम किए गए। फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से भी नजर रखी ज रही है। मस्जिद के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात है।