आज शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आगर पुलिस लाइन के सामने एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल की पहचान 30 वर्षीय शिवनारायण पिता मानसिंह, निवासी जामली के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायल जिला अस्पताल पहुंचाया।