धौलपुर: बस स्टैंड पर ठेके से महंगी शराब और रुपए चोरी, छत के रास्ते घुसकर सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर ले गए आरोपी
निहालगंज थाना क्षेत्र में बस स्टैंड पर एक शराब के ठेके को चोरों ने निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और 30 हजार रुपए के साथ करीब एक लाख रुपए की शराब लेकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस से की है। चोरी की वारदात को लेकर ठेकेदार भोला राणा ने बताया कि रात को सेल्समैन दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह दुकान खोलने तब उन्हें चोरी का