हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के उचित प्रतिनिधित्व की मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रेवंतराम पंवार के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन देशभर के जिला मुख्यालयों पर आयोजित किए जा रहे 'संपूर्ण भागीदारी आंदोलन' के तहत सौंपा गया। रेवंतराम पंवार ने कहा कि संविधान के तहत