महाराजगंज: तदीपुर में घर के सामने पेशाब करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक पक्ष के दो लोग घायल
20 अगस्त दोपहर 3:00 बजे घर के सामने पेशाब करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष गाली गलौज करते हुए एक दूसरे पर मारपीट आमादा हो गए। पेशाब करने वाले युवक व उसकी पत्नी दोनों मारपीट में घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दूसरा पक्ष को मामूली चोट आई है, जिनके द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है