जौनपुर: व्यस्ततम इलाके में युवक का शव मिलने से मची सनसनी
जौनपुर शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहा के पास नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार की शाम करीब 4 बजे राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव के पास ही एक स्कूटी भी मिली है, जिससे यह आशंका जताई जा रही