जौनपुर: 10 से 25 अक्टूबर तक होगा नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण
जौनपुर के जिला पूर्ति अधिकारी ने गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत अक्टूबर माह का नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। जनपद की सभी उचित दर दुकानों पर “वन नेशन, वन राशन कार्ड” योजना के तहत लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे।