जौनपुर: बारिश और चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में करें शिकायत
जौनपुर में लगातार बारिश और चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान पर बीमित किसान अब 72 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार सुधार डॉ. रमेश चंद्र यादव ने गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में कुल 20,095 किसानों की फसलें बीमित हैं