जौनपुर: सिद्दीकपुर से महिला सशक्तिकरण के लिए 'रन फॉर एम्पावरमेंट' कार्यक्रम आयोजित
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार की सुबह 8 बजे "रन फॉर एम्पावरमेंट" क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। यह रेस मॉ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्दीकपुर से इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम तक तीन किलोमीटर की दूरी तक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।