भीलवाड़ा: सांगानेर कॉलोनी रोड पर स्कूल के बाहर खाली भूमि पर अस्थाई अतिक्रमण कर बनाई गई बाउंड्री और निर्माण, उठे सवाल
भीलवाड़ा। शहर के सांगानेर कॉलोनी रोड पर आदर्शनगर गेट के निकट SGM Secondary School के बाहर स्थित खाली भूमि पर बाउंड्री वॉल बनाकर उसे स्कूल परिसर में शामिल किए जाने तथा वहां निर्माण कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है। लोगों का आरोप है कि जिस स्थान का पहले सार्वजनिक उपयोग होता था, उसे अब स्कूल की सीमा में जोड़ दिया गया है।