महोबा: जिला पुरुष अस्पताल के CMS को दिव्यांग कल्याण समिति यूपी के बैनर तले सौंपा गया ज्ञापन, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग
Mahoba, Mahoba | Apr 28, 2026 महोबा में दिव्यांग कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रदेश सचिव यशपाल सिंह परिहार के नेतृत्व में दिव्यांग जनों ने सीएमएस डॉक्टर सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से दिव्यागजनों ने भीषण गर्मी के मद्देनजर ज्ञापन के माध्यम से विकलांग बोर्ड में लगे पंखे ठीक करवाने, कूलर लगवाने व पीने की पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।