बांसवाड़ा: सदर थाना क्षेत्र जानामेडी में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
जानामेडी में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सदर थाना पुलिस ने बताया कि गायत्री पुत्री धर्मेंद्र निवासी जानामेडी डिंडोर के रूप में हुई है, जो दानपुर कस्बे में स्थित काली बाई हॉस्टल में रहकर 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने किशोरी को फंदे से उतारा और आनन- फानन में एमजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।