राठ: दीवानपुरा नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Rath, Hamirpur | Apr 1, 2026 राठ कस्बे के दीवानपुरा में किराये के मकान में रहने वाले 32 वर्षीय एक मजदूर व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने घर में फाँसी लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस के द्वारा आज बुधवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।