हसपुरा: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम लोगों तक पहुंचे, इस उद्देश्य से डिण्डीर, मलहारा पंचायत में विकास शिविर लगा
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय सहित डिण्डीर व मलहारा पंचायत में मंगलवार को सहयोग- सह - जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीटीओ सुनंदा कुमारी , प्रमुख श्रीनिवास सिंह, सीडीपीओ ओनम, सीओ कौशल्या कुमारी, संयुक्त रजिस्टार अनुप्रिया कुमारी, 20 सूत्री अध्यक्ष चन्द्रकांत मुन्ना ने सयुक्त रूप से दीपप्रज्जलित कर किया।सहयोग शिविर में आए ग्रामीणों की समस्या सुना।