गुन्नौर: गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने रुपए के विवाद में हुई मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी जैतून पत्नी चमन ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे गुन्नौर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व उसके पति चमन से मोहल्ले के ही वसीम पुत्र कसीम ने 1 लाख 50 हजार रुपए और नवाब पुत्र हासिम ने 55 हजार रुपए व्यापार के लिए उधार लिए थे। दोनों ने एक महीने में रकम लौटाने का आश्वासन दिया था।