बदायूं: पालिया झंडा के जंगल में युवक ने 2 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Mar 8, 2024 बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दो वर्षीय बच्ची को पॉपकॉन दिलाने के बहाने गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर जंगल में ले गया। और ग्राम पलिया झंडा के जंगल में युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अभियुक्त संजय पुत्र राजेश्वर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी है।