बदायूं: नैथुआ गांव में शराब के लिए रुपए ना देने पर पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया, हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 8, 2024 शराब के लिए पैसे ना देने पर पति ने पत्नी की आग लगाकर हत्या कर दी। बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के नैथुआ गांव की रहने वाली 35 वर्षीय सन्नो देवी का पति मुनीष सक्सेना कोई भी काम नहीं करता था और जमीन बेच बेचकर बर्बाद कर रहा था। पत्नी सन्नो देवी ने शराब के पैसे देने से मना किया तो पति मुनीष सक्सेना ने बाइक से पेट्रोल निकाल कर पेट्रोल छिड़क कर पत्नी में आग लगा दी। जिससे महिला की मौत हो गई।