टीकमगढ़: लार: बर्थडे पार्टी में अश्लील कमेंट पर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल!
लार गांव में जन्मदिन पार्टी के दौरान जमकर हंगामा हो गया। डांस प्रोग्राम के बीच एक युवक द्वारा कलाकारों पर अश्लील टिप्पणी करने पर आयोजक भड़क गए और उसे लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीट दिया। घटना गौतम परिवार के समारोह की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।