गुना नगर: ऑनलाइन दवा बिक्री पर मेडिकल व्यापारियों का गुस्सा, संस्थान बंद कर जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में गुना में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के आवाहन पर मेडिकल संचालकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 24 घंटे की हड़ताल के चलते जिले में 700 से ज्यादा मेडिकल संस्थान बंद रहे।