किसानों ने डीएपी के बैग रुकवाकर पुलिस को सौंपे
चामू। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे चामू को-ऑपरेटिव से रायमलवाड़ा ले जाए जा रहे डीएपी खाद के बैग किसानों ने रुकवा दिए। किसानों ने खाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरवाकर चामू पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किसानों का आरोप है कि खाद किसानों को वितरित करने के बजाय चामू से बाहर ले जाई जा रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डीएपी के सभी बैग थाने ले गई। मौके पर महेंद्र सारण, जेठाराम जाणी, भोमाराम बेनीवाल, बंशी राम, मोतीराम भैराणी व जोराराम सहित कई किसान मौजूद रहे।
⚠️ नोट: डीएपी को चामू से बाहर ले जाने का वास्तविक कारण और इसकी वैधता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि The Bluecity Media द्वारा नहीं की गई है। जानकारी मौके पर मौजूद किसानों के बताए घटनाक्रम के आधार पर है।
#thebluecitymedia #thevoiceofbluecity #NewsUpdate #chamu
Chamu, Jodhpur | Oct 2, 2026