धौलपुर: परिवहन विभाग के अधिकारियों की चार दिन से जारी हड़ताल, लोग हो रहे परेशान
धौलपुर में पुलिस और परिवहन विभाग के बीच चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। दो ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टरों को मनियां थाने में हिरासत में लेने के विरोध में परिवहन विभाग के कर्मचारी पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल में परिवहन सेवा परिषद और मंत्रालयिक कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं। हड़ताल के कारण जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में लाइसेंस, वाहन पंजीयन सह