कोंच: ढाई माह से वेतन न मिलने पर नियोजित शिक्षकों में आक्रोश
Konch, Gaya | May 20, 2026 प्रखंड क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों को पिछले ढाई माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। वेतन भुगतान में हो रही देरी से शिक्षकों के समक्ष परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में बुधवार सुबह 11 बजे प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मार्च माह से अब तक शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है।