कप्तानगंज: कुशीनगर में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला छह टुकड़ों में बंटा शव
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति के शव के छह टुकड़े पाए गए। पुलिस ने सभी हिस्सों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई।