सिरसिदा पुल की मांग को लेकर NH-30 पर ग्रामीणों का चक्काजाम
लगातार तीसरे साल बरसात में पुल क्षतिग्रस्त होने से नाराज ग्रामीण, विधायक सावित्री मंडावी भी प्रदर्शन में हुईं शामिल
चारामा। चारामा क्षेत्र में सिरसिदा-बड़ेगौरी के बीच पुल की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर देखने को मिला। बरसात के दौरान लगातार तीसरे वर्ष पुल क्षतिग्रस्त होने से परेशान ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग को लेकर नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन प्रभावित होता है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सिरसिदा और बड़ेगौरी के बीच नए एवं स्थायी पुल का निर्माण कराने की मांग की।
प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद विधायक सावित्री मंडावी भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ चक्काजाम में शामिल होकर उनकी मांग का समर्थन क
Kanker, Kanker | Oct 6, 2026