हरदा: जिले में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीकरण हुआ शुरू, 31 मार्च तक रहेगी जारी
Harda, Harda | Jan 22, 2025 जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन सहकारी समितियों पर स्थापित पजीयन केन्द्रों पर निःशुल्क किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र तथा निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर 50 रुपये प्रति पंजीयन शुल्क भुगतान कर पंजीयन कराया जा सकता है।