हरदा: ग्राम धुरगाड़ा के राकेश सिंह ने कलेक्टर से की शिकायत, सीईओ पर 2 लाख लेकर कार्रवाई न करने का आरोप
Harda, Harda | Jan 22, 2025 आज 22 जनवरी सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय में ग्राम धुरगाड़ा के राकेश सिंह गांव में हुए अतिक्रमण और घटिया निर्माण की शिकायत करने पहुंचे। जहां उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ बलवंत सिंह मवासे पर भेदभाव पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही दो लाख रुपए लेकर झूठी कार्रवाई के आरोप लगाए। मामले की शिकायत एडीएम सतीश राय से की।