राजपुर: राजपुर प्रखंड में 20,402 हेक्टेयर में होगी धान की खेती
Rajpur, Buxar | Jun 13, 2026 राजपुर प्रखंड में खरीफ मौसम के दौरान धान उत्पादन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रखंड कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष प्रखंड को 2,040.21 हेक्टेयर क्षेत्र में धान का बिचड़ा डालने का लक्ष्य मिला है। वहीं 20,402.1 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।