गुना: गडला गिर्द गांव में ₹5 की चुस्की पर विवाद आदिवासी पिता पुत्री पर हमला करने का आरोप, तनाव की स्थिति पर पहुंचे अधिकारी
Guna, Guna | Jun 13, 2026 गुना में बजरंगगढ़ थाना के गड़ला गिर्द गांव में 12 जून बुधवार को ₹5 की चुस्की बर्फ के गोला पर हुए विवाद में विक्की पारदी नाम के शख्स पर आदिवासी कल्याण सहरिया और उनकी बेटी से जानलेवा मारपीट करने का आरोप है। 13 जून को गुस्साए सहरिया आदिवासियों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी। सूचना पर CSP, कैंट थाना प्रभारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पहुंचे मामला शांत कराया।