मुगलसराय: सकलडीहा क्षेत्र में तीन सनसनीखेज हत्याओं का आरोपी गुरप्रीत सिंह साइको किलर पुलिस एनकाउंटर में ढेर
सोमवार बीते रात्रि 11 बजे 24 घंटे में तीन हत्याएं करने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह को चंदौली पुलिस ने सकलडीहा क्षेत्र से मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी ने ट्रेनों और अलीनगर के जीवक हॉस्पिटल में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस पर फायरिंग कर भागने के दौरान जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ, बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।