चित्तौड़गढ़: कुंभा नगर में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार की जब्त
शहर के कुम्भानगर में गत 27 जनवरी को देवीलाल कीर पर आरोपी नरेन्द्र गुर्जर उर्फ नैनु व उसके साथियों द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने वांछित आरोपी नरेन्द्र गुर्जर उर्फ नैनु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने प्रेस नोट जारी करके पूरे मामले की जानकारी दी है।