लातेहार: लातेहार प्रखंड कार्यालय में मंगलवार दोपहर 1:00 बजे जनता दरबार का आयोजन
जनता दरबार का आयोजन मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे लातेहार प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। आयोजित जनता दरबार में पेंशन के पांच नए आवेदन प्राप्त किए गए। झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के दो नए आवेदन प्राप्त किए गए। झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के जांच के कुल 17 मामले आए।