लातेहार: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में दसवीं का स्कूल टॉपर बना प्रिंस
मंगलवार को CBSE दसवीं का परिणाम घोषित किया गया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बाजकुम के छात्र प्रिंस कुमार 92.6 प्रतिशत अंक ला कर अपने विद्यालय में टॉपर एवं जिला मुख्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे बताया कि परीक्षा में कुल 78 छात्रों ने भाग लिया था।सभी उत्तीर्ण हुए।